12 साल का बच्चा कितने पाउंड का होना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 10:24

उम्र के हिसाब से बच्चों का वजन | Children's Weight According To Age

नवजात शिशु का सही वजन :
नवजात शिशु का सही वजन में लड़के का 3.3 किलोग्राम और लड़की का 3.2 किलोग्राम सही माना जाता है।

2 महीने से लेकर 5 महीने की उम्र का वजन :
लड़के का वजन 6 किलोग्राम और लड़की का वजन 5.4 किलोग्राम होना चाहिए।

6 महीने से लेकर 8 महीने की उम्र का वजन :
लड़के का वजन 7.2 किलोग्राम और लड़की का वजन 6.5 किलोग्राम होना ही चाहिए।

9 महीने से लेकर 1 साल की उम्र का वजन :
9 से 11 महीने के लड़के का वजन 9.2 किलोग्राम और लड़की का वजन 8.6 किलोग्राम होना ही चाहिए। 1 साल के लड़के का वजन 10.2 किलोग्राम और लड़की का 9.5 किलोग्राम होना चाहिए।

2 साल की उम्र का वजन :
लड़के का वजन 12.3 किलो और लड़की का वजन 11.8 किलोग्राम तो होना ही चाहिए।

3 से 5 साल की उम्र का वजन :
3 से 4 साल की उम्र में लड़कों और लड़कियों का वजन 14 किलोग्राम से 16 किलोग्राम तक होना चाहिए। 5 साल की उम्र में लड़कों का वजन 18.7 किलोग्राम और लड़कियों का 17.7 किलोग्राम अवश्य होना चाहिए।6 से 8 साल की उम्र का वजन :

6 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 20.7 किलोग्राम और लड़कियों का 19.5 किलोग्राम होता है।

इसके साथ 7 से 8 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 22 किलोग्राम से 25 किलोग्राम और लड़कियों का 22 किलोग्राम से 24 किलोग्राम होना चाहिए।

9 से 11 साल की उम्र का वजन :
9 साल में लड़कों का वजन 28.1 किलोग्राम और लड़कियों 28.5 किलोग्राम होना चाहिए। 10 से 11 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 31.4 किलोग्राम से 32.2 किलोग्राम और लड़कियों का 32.5 किलोग्राम से 33.7 किलोग्राम होना चाहिए।

12 से 14 साल की उम्र का वजन :
12 साल की उम्र में लड़कों का वजन 37 किलोग्राम और लड़कियों का वजन 38.7 किलोग्राम होना चाहिए।

इसके बाद 13 साल की उम्र में लड़कों का वजन 40.9 किलोग्राम और लड़कियों 44 किलोग्राम होना चाहिए। वहीं 14 साल की उम्र में लड़कों का वजन 47 किलोग्राम और लड़कियों 48 किलोग्राम तक होना जरूरी है।

15 से 18 साल की उम्र का वजन :
15 से 16 साल की उम्र में लड़कों का वजन 58 किलोग्राम और लड़कियों का 53 किलोग्राम तक होना जरूरी है।

17 साल की उम्र में लड़कों का वजन 62.7 किलोग्राम और लड़कियों 54 किलोग्राम तक होना चाहिए। इसके बाद 18 साल की उम्र में लड़का 65 किलोग्राम और लड़की 54 किलोग्राम तक होना चाहिए।

19 से 29 साल की उम्र का वजन :
लड़के का वजन 83.4 किलोग्राम, लड़की का वजन 73.4 किलोग्राम तक होना चाहिए।

30 से 39 साल की उम्र का वजन :
लड़का का वजन 90.3 किलोग्राम, लड़की का वजन 76.7 किलोग्राम तक होना चाहिए।

40 से 49 साल की उम्र का वजन :
लड़के का वजन 90.9 किलोग्राम और लड़की का वजन 76.2 किलोग्राम होना तक चाहिए।

50 से 60 साल की उम्र का वजन :
लड़के का वजन 91.3 किलोग्राम और लड़की का वजन 77.0 किलोग्राम होना तक चाहिए।
ओवरवेट बच्चे के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल टिप्स

बच्चों को ज्यादा पानी पीने के लिए कहें.
जंक फूड (Junk Food) को उनकी डाइट से पूरी तरह ना हटाएं लेकिन थोड़ा कम कर दें. हर दिन बाहर का ना खिलाएं.
वॉक करने के लिए प्रोत्साहित करें और खुद भी जाएं.
बच्चों को बाहर खेलने दें. दिनभर घर के अंदर वीडियो गेम्स या बोर्ड गेम्स ही ना खेलें इस बात का ध्यान रखें.
कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय उनके लिए जूस लेकर आएं.
खानपान में आप हेल्दी चीजें बना सकती हैं जिसमें हरी सब्जियां और मौसमी सब्जियां शामिल हों.
मौसमी फल खिलाएं.
बच्चों के साथ खेलें-कूंदे.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info